,

यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल हुआ ‘मोइदम’, चराइदेव में उत्सव का माहौल

राज्य सरकार ने 2023 में प्रधानमंत्री को एक डोजियर प्रस्तुत किया था और उन्होंने इसे वर्ष 2023-24 के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए भारत के नामांकन के रूप में प्रस्तुत करने के लिए स्मारकों की सूची में से चुना था।

असम के चराइदेव जिले में अहोम राजवंश के सदस्यों को उनकी प्रिय वस्तुओं के साथ टीले नुमा ढांचे में दफनाने की 600 साल पुरानी व्यवस्था ‘मोइदम’ को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जगह मिलने पर शुक्रवार को खुशी का माहौल रहा। यह घोषणा नयी दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के दौरान की गई जिसके बाद इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जश्न मनाने की शुरुआत हो गई। कैबिनेट मंत्री जगन मोहन पारंपरिक अहोम पोशाक पहने हुए समारोह में शामिल हुए और लोगों की भीड़ के साथ गाते और नाचते नजर आए। 

कैबिनेट मंत्री जगन मोहन ने कहा, “यह असम और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। हम इस निर्णय से रोमांचित हैं और इस सपने को साकार करने के लिए पिछले दो वर्षों में अथक परिश्रम करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं।” पिरामिड जैसे दिखाई देने वाले इन टीलों का उपयोग ताई-अहोम राजवंश द्वारा किया गया था। इस राजवंश ने 1228 और 1826 के बीच लगभग 600 वर्षों तक असम पर शासन किया था। 

सरकार ने 2023 में की थी पहल

राज्य सरकार ने 2023 में प्रधानमंत्री को एक डोजियर प्रस्तुत किया था और उन्होंने इसे वर्ष 2023-24 के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए भारत के नामांकन के रूप में प्रस्तुत करने के लिए स्मारकों की सूची में से चुना था। स्थानीय संगठनों के सदस्यों के साथ-साथ आम जनता ने भी ‘मोइदम’ के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर पटाखे फोड़े और उत्सव में भाग लिया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने ‘मोइदम’ को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल कराने के लिए वर्तमान और पिछली सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

विपक्ष के नेता ने भी की तारीफ

देवव्रत सैकिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “रोमांचक समाचार! अहोम लोगों की पवित्र कब्रगाह चराइदेव अब यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है, असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मना रहा हूं।” असम जातीय परिषद (एजेपी) के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने भी घोषणा का स्वागत किया। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के सलाहकार समुज्जल कुमार भट्टाचार्य ने भी इस पर संतोष व्यक्त किया। 

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा