भोजपुरी फिल्म \’घर की मालकिन\’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अंजना सिंह और शुभी शर्मा का दिखा दमदार अभिनय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोजपुरिया सिनेमा की टीआरपी क्वीन कही जाने वाली अंजना सिंह और चर्चित अभिनेत्री शुभी शर्मा की महिला प्रधान फिल्म ‘घर की मालकिन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आप इसे B4U भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

इस फिल्म को नीलाभ तिवारी फिल्म्स (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के साथ आईवीवाई एंटरटेनमेंट बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह व नीलाभ तिवारी हैं, जबकि निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू ) हैं। 

‘घर की मालकिन\’ ट्रेलर आउट

‘घर की मालकिन’ एक पारिवारिक और सामाजिक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें अंजना सिंह और शुभी शर्मा का मुख्य किरदार है। ट्रेलर में उनकी दमदार अदाकारी और जबरदस्त स्क्रीन प्रजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के ट्रेलर की लेंथ 4 मिनट 11 सेकेण्ड है। 

फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

भोजपुरी फिल्म ‘घर की मालकिन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें, फिल्म में अंजना सिंह , शुभी शर्मा, ग्लोरी मोहन्ता ,कंचन मिश्रा राकेश बाबू , पंकज मेहता , प्रशांत सिंह राजपूत , विद्या सिंह , भूपेंद्र सिंह , गौरव पंडित और बाल कलाकार चाहत ,स्वस्तिका, कार्तिक राय मुख्य किरदार में हैं।

अंजना शुभी ने क्या कहा?

वही ट्रेलर लॉन्च के बाद अंजना सिंह ने कहा, \’घर की मालकिन, एक ऐसी फिल्म है जो हर घर की कहानी को दर्शाती है। इसमें हमारे समाज की कई सच्चाईयां छुपी हैं और हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।\” वहीं शुभी शर्मा ने कहा, \”इस फिल्म में काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है। हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को हमारी मेहनत पसंद आएगी।\”

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की