,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राहुल गांधी पर तंज- \’शाही परिवार के शहजादे का दावा, अगर देश में तीसरी बार मोदी सरकार आई तो…\’

लोकसभा चुनाव तारीखों का एलान हो चुका है। सभी रानजीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। चुनाव प्रचार भी तेज कर दिए हैं। आम चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार करने में लग गए हैं। पीएम मोदी आज यानी 2 अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जमकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया।

10 सालों में उत्तराखंड का जबरदस्त हुआ विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “देवभूमि उत्तराखंड के प्रति भाजपा का प्रेम और अपनत्व जग जाहिर है। हमें उत्तराखंड को विकसित बनाकर सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बीते 10 सालों में उत्तराखंड का जितना विकास हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, “मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है, लोगों की कमाई नौकरी के अवसर बढ़ेंगे और गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी।”

पीएम मोदी ने राहुल पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने एलान किया है, अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं…ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो, ऐसे लोगों को मैदान में मत रहने दो भाइयों। इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है।”

\’तुष्टिकरण के दल-दल में धंसी कांग्रेस\’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, \”कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती। यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है। लेकिन जब भाजपा CAA के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वालों को भारत की नागरिकता देती है, तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है।\” पीएम ने आगे कहा, \”तमिलनाडु के पास एक कच्चाथीवू द्वीप है। वो द्वीप भारत का हिस्सा था, लेकिन कांग्रेस ने उसको श्रीलंका को दे दिया। कांग्रेस, जिसके नेता देश के टुकड़े करने की बात करते हों, जो कच्चाथीवू को दे देते हों, क्या ऐसी कांग्रेस देश की रक्षा कर सकती है?\”

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा