प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना को मिली जमानत, अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोपी हैं JDS नेता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

यौन शोषण मामले में फंसे प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता सूरज रेवन्ना को बंगलूरू की एक अदालत से सशर्त जमानत मिली है। आपको बता दें कि सूरज रेवन्ना पर जेडीएस के पुरुष कार्यकर्ता के अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप है। सूरज रेवन्ना को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। सूरज रेवन्ना पर भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

सूरज पर क्या हैं आरोप?

प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई के खिलाफ 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि सूरज रेवन्ना ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उनके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। शिकायत के आधार पर होलेनरसिपुरा पुलिस ने सूरज रेवन्ना के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया था।

खुद पर लगे आरोपों का सूरज ने किया था खंडन

सूरज रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि जो भी आरोप लगे वो सब झूठे हैं शिकायतकर्ता ने उनसे पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूली के लिए झूठी भी लिखी थी। सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि पार्टी कार्यकर्ता द्वारा सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया गया।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की