,

पुरी से भी कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने वापस लिया नाम, दिया ये बड़ा कारण

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. हाईप्रोफाइल सीट ओडिशा की पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने आर्थिक कारणों का हवाला दिया है और कहा है कि इसमें पार्टी की कोई गलती नहीं है. बता दें इसके पहले गुजरात के सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया था. इसके अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने अपना नाम वापस ले लिया था.

आर्थिक कारणों का दिया हवाला

सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को ईमेल भेजा जिसमें लिखा कि पुरी लोकसभा सीट पर हमारा चुनाव प्रचार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है क्योंकि पार्टी ने मुझे चुनाव के लिए फंडिंग देने से इनकार कर दिया. ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी डॉ अजॉय कुमार ने मुझे खुद ही चुनाव प्रचार का खर्चा उठाने को कहा.

सुचारिता ने लिखा- कांग्रेसी मूल्य मेरे डीएनए में

सुचारिता मोहंती ने आगे लिखा कि वह एक नौकरीपेशा पत्रकार रहीं, जो 10 साल पहले ही राजनीति में सक्रिय हुईं. मैंने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी और चुनाव प्रचार के लिए लोगों से भी दान लेने की कोशिश की, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली. मैंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से भी अपील की कि वह पार्टी फंड से जरूरी फंडिंग करें ताकि पुरी लोकसभा सीट पर प्रभावशाली प्रचार किया जा सके. मोहंती ने लिखा कि सिर्फ फंड की कमी ही हमें पुरी लोकसभा सीट जीतने से रोक सकती है क्योंकि मैं अपने दम पर चुनाव प्रचार जारी रखने में सक्षम नहीं हूं. मोहंती ने पार्टी टिकट लौटाते हुए कहा कि वह एक कांग्रेसी महिला हैं और कांग्रेस के मूल्य उनके डीएनए में हैं. मोहंती ने लिखा कि ‘मैं आगे भी कांग्रेस की सिपाही रहूंगी.’

बताया दूसरा कारण

कांग्रेस का टिकट लौटाने पर सुचारिता मोहंती ने कहा कि \’मैंने पार्टी का टिकट इसलिए लौटाया क्योंकि पार्टी मुझे फंड देने में सक्षम नहीं है. साथ ही दूसरा कारण ये है कि पुरी लोकसभा की 7 विधानसभा सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया गया है. कुछ कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. ऐसे में मैं ये चुनाव नहीं लड़ सकती.\’

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा