रूझानों के बाद अब हार जीत का सिलसिला शुरू हो गया है. सुबह 8 बजे से 542 सीटों की मतगणना हो रही है. जिसमें 293 में एनडीए ने बढ़त बनाई है तो इंडिया 233 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी को सूरत के अलावा एक और सीट में जीत मिल गई है. वहीं, कांग्रेस को भी एक सीट में जीत मिली है.
यहां से हो गया जीत हार फाइनल
सूरत में बीजेपी के मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए थे. अब राजस्थान के जयपुर में बीजेपी प्रत्याशी मंजू शर्मा को कांग्रेस के प्रताप सिंह से 3 लाख 31 हजार 767 वोटों के बड़े अंतर से जीत मिली है. मंजू को 8,86,850 वोट मिली जबकि प्रताप सिंह को 5,55,083 वोट मिले.
कार्नाटक में बीजेपी की पहली जीत
कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से बीजेपी को जीत मिली है. भाजपा प्रत्याशी गोविंद माक्थापा करजोल ने 48 हजार 121 वोटों से जीत हासिल की है. उन्हें 6,84,890 वोट मिली जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बी एन चंद्राप्पा को 6,36,769 मत मिले.
कांग्रेस ने जीती ये सीट
पंजाब के जालंधर से पू्र्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को बड़ी जीत मिली है. इसी के साथ कांग्रेस के जीत का सिलसिला भी इस चुनाव में शुरू हो गया है. चन्नी ने बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 75 हजार 993 वोटों से हराया. कांग्रेस प्रत्याशी चन्नी को 3,90,054 वोट मिली जबकि सुशील कुमार को 2,14,060 वोट मिले.





