पंजाब की तीन लोकसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और संगरूर सीट से अरविन्द खन्ना को टिकट दिया है। इन तीन नामों के एलान के साथ ही बीजेपी ने राज्य की 12 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिटेट उतार दिए हैं। फतेहगढ़ साहिब सीट पर अपनी उम्मीदवार की घोषणा पार्टी ने नहीं की है।
सीट- उम्मीदवार का नाम
आनंदपुर साहिब- डॉ. सुभाष शर्मा
फिरोजपुर- राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
संगरूर- अरविन्द खन्ना
खडूर साहिब- मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड
अमृतसर- तरणजीत सिंह संधू
जालंधर- सुशील कुमार रिंकू
पटियाला- परनीत कौर
होशियारपुर- अनिता सोम प्रकाश
गुरदासरपुर- दिनेश सिंह बब्बू
बठिंडा- परमपाल कौर सिद्धू
फरीदकोट- हंसराज हंस
लुधियाना- रवनीत सिंह बिट्टू
पंजाब में वोटर्स की संख्या कितना?
बता दें कि, पंजाब में नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक चलने वाली है। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है। पंजाब में मतदताओं की संख्या 1,12,67,019और महिला वोटर्स की संख्या 1,01,53,767 है। जबकि प्रदेश में 5,28,864 ऐसे वोटर्स हैं जो पहली बार आम चुनाव में मतदान करने वाले हैं।
Ye Bhi Pade – NEET UG 2025 परीक्षा तिथि घोषित: सभी महत्वपूर्ण जानकारी





