,

\’कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया\’, कर्नाटक के बेलगावी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी ताकत झोंक दी है। 28 अप्रैल को पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

‘कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती\’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलगावी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती… भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है…उन्होंने EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की…”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 10 वर्षों में भाजपा, NDA सरकार ने देश के नागरिकों की इज ऑफ लिविंग के लिए बहुत काम किया है। इसका बड़ा उदाहरण भारतीय न्याय संहिता है, कांग्रेस मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में ही जी रही थी… अब भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि न्याय देने को प्राथमिकता दी गई है…”

कांग्रेस देश की जनता के आंखों में धूल क्यों झोंक रही- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हुबली में कॉलेज कैंपस में जो हुआ उसने देश में भूचाल ला दिया है, उस बेटी का परिवार एक्शन की मांग करता रहा लेकिन कांग्रेस की सरकार तुष्टीकरण के दबाव को ही प्राथमिकता देती है। उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कीमत नहीं है, उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ तो भी गंभीरता नहीं आई, उन्होंने यहां तक कह दिया कि गैस का सिलेंडर फटा होगा… कांग्रेस देश की जनता के आंखों में धूल क्यों झोंक रही है?…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को शहजादे नाम से संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे, वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे… कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है… कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच-समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए, तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है।”

कांग्रेस की तुष्टीकरण की मानसिकता अब खुलकर सामने आ रही- पीएम मोदी

वो कहते हैं, \”कांग्रेस के शहजादे को राजा, महाराजाओं का योगदान याद नहीं आता। वोट बैंक के लिए वे राजा, महाराजा के खिलाफ बोलते हैं लेकिन नवाबों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ उनमें एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की मानसिकता अब खुलकर देश के सामने आ रही है।\”

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…