,

\’कल्कि 2898 एडी\’ बनी साल 2024 की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म, सुपरस्टार प्रभास की मूवी ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपए, जानकर रह जाएंगे हैरान

प्रभास और दीपिका पादुकोण की साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो चुका है लेकिन कमाई के मामले में अभी भी पीछे नहीं हट रही। ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में भी हर दिन एक करोड़ से ज्यादा की बिजनेस कर रही है। इसी के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’  अपने कुल कलेक्शन में भी इजाफा कर रही है। तो चलिए आपको बताते हैं ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के 29वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

\’कल्कि 2898 एडी\’ की छप्पर फाड़ कमाई

‘कल्कि 2898 एडी’  ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाते हुए साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। पांच भाषाओं में रिलीज हुई’कल्कि 2898 एडी’ की खुमारी दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाई हुई है। दरअसल फिल्म की मेगा स्टार कास्ट और इसके होश उड़ा देने वाले वीएफएक्स के साथ दमदार कहानी दर्शकों को खूब भा रही है। यही वजह है कि यह फिल्म चौथे हफ्ते में भी दर्शकों के सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो पा रही है। 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत तो बहुत पहले ही वसूल कर चुकी है और अब ये जमकर मुनाफा कमा कर रही है।

अब तक \’कल्कि 2898 एडी\’ ने कमाए इतने करोड़ रुपये

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 128.5 करोड़ रहा। तीसरे हफ्ते की बात करे तो फिल्म की कमाई 56.1 करोड़ रही। वहीं चौथे हफ्ते के चौथे फ्राइडे ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 29 करोड़ का बिजनेस किया। जबकि चौथे शनिवार को फिल्म ने 6.1 करोड़ चौथे रविवार को 8.4 करोड़, चौथे सोमवार को 1.65 करोड़, चौथे मंगलवार को 2 करोड़ और चौथे बुधवार को 1.7 करोड़ की कमाई की। वहीं अब ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज के चौथे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट की मानें तो,  ‘कल्कि 2898 एडी’  ने चौथे गुरुवार यानी 29वें दिन 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ  ‘कल्कि 2898 एडी’  का 29 दिनों का कुल कमाई अब 623.85 करोड़ रुपये हो गया है।

आपको बता दें कि ‘कल्कि 2898 ई.’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है और इस साइंस फिक्शन में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी समेत कई बड़े सितारों ने भूमिकाएं निभाई हैं।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा