,

असम के 9 लाख लोगों के लिए राहत की खबर, आधार कार्ड के लिए सिलचर में बना नया केंद्र

- Advertisement -
Ad imageAd image

एनआरसी में शामिल लेकिन ‘बायोमेट्रिक’ मुद्दों के कारण आधार कार्ड नहीं बनवा पाये लोग सुबह 10 बजे केंद्र पर आकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

असम सरकार ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में सूचीबद्ध जिन लोगों के बायोमेट्रिक विसंगतियों के कारण आधार कार्ड नहीं बने उनके लिए आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा को एक नया केंद्र स्थापित किया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस समस्या के समाधान के लिए 25 जुलाई से डीसी कार्यालय के पास डाक बंगले में चार ‘रिसीविंग काउंटरों’ वाला नया केंद्र संचालित होगा। 

बयान में कहा गया है कि एनआरसी में शामिल लेकिन ‘बायोमेट्रिक’ मुद्दों के कारण आधार कार्ड नहीं बनवा पाये लोगों को अपने दावे प्रस्तुत करने के लिए सुबह 10 बजे केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसमें कहा गया है कि आवेदकों को मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, राशन कार्ड और एनआरसी आवेदन रसीद संख्या (एआरएन) जैसे आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। 

2019 में लगी थी रोक

वर्ष 2019 में 31 अगस्त को सूची प्रकाशन से पहले एनआरसी प्रक्रिया के दावों और आपत्तियों के बारे में पड़ताल के दौरान 27.43 लाख आवेदकों के ‘बायोमेट्रिक्स’ लिए गए थे। इसके बाद एनआरसी प्राधिकारियों ने इस डाटा पर रोक लगा दी, जिससे आवेदकों को आधार कार्ड प्राप्त करने से रोक दिया गया। 

9 लाख लोगों के आधार कार्ड पर रोक

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने हाल में बताया कि एनआरसी अद्यतन करने की प्रक्रिया के दौरान आवेदन करने वाले नौ लाख लोागें के आधार कार्ड अवरुद्ध कर दिए गए। उन्होंने इस बात को उजागर किया कि इस अवधि के दौरान आधार केंद्रों को अस्थायी रूप से एनआरसी केंद्र में बदल दिया गया था, जिससे समय संबंधी दिक्कतें आयीं और जिसकी अब समीक्षा की जा रही है। 

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों