,

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद को बताया दिल्ली के वाई – फाई का पासवर्ड, डिप्टी सीएम ने दिया ये जवाब

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तरप्रदेश बीजेपी में उठा सियासी चक्रवात शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर बीजेपी और सपा में भी जमकर राजनीतिक वार पलटवार है। हर रोज उत्तरप्रदेश के सियासी गलियारों से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद तो भाजपा और सपा के बीच में सियासी तलवारें खिंची हुई हैं। तो वहीं बीजेपी में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच चल रही खींचतान भी सियासत की सुर्खियां बनी हुई हैं। जिसको लेकर विपक्षी दलों के नेता भी चुटकी ले रहे हैं। 

केशव प्रसाद को बताया दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड

उसी को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद को दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड तक कह दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली का मोहरा बन गए हैं। वो दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड बन गए हैं। तो वहीं, एसपी सासंद राम गोपाल यादव ने बीजेपी के इंटर्नल पॉलिटिक्स पर बयान देते हुए कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। हालांकि, प्रशासन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। जब भ्रष्टाचारी सरकार होगी, तभी अधिकारी आरोप लगाए जाते हैं। नीचे से ऊपर तक सिर्फ भ्रष्टाचार है और कुछ नहीं। 

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार

इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके समाजवादी पार्टी के बहादुर अखिलेश यादव बीजेपी को लेकर गलतफहमी पालने, अति पिछड़ों को निशाना बनाने, अपमान करने की जगह एसपी को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें। केशव प्रसाद ने कहा कि बीजेपी 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है खिलेगा और खिलता रहेगा। 

इसके पहले दिया था मानसून ऑफर

अब ये पहली बार नहीं है, जब अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। कुछ दिनों पहले भी अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मानसून ऑफर दिया था। इसमें उन्होंने कहा था 100 लाओ और सरकार बनाओ। अखिलेश के इस ऑफर पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पलटवार किया था। कहा था कि मानसून ऑफर को 2027 में जनता और कार्यकर्ता फिर 47 पर सिमेटेंगे। एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, लेकिन पूरा नहीं हो सकता।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा