,

\’अंबानी\’, \’अडानी\’ को लेकर फिर उठे सवाल लेकिन इस बार पीएम मोदी ने कांग्रेस के शाहजादे से पूछे ये सवाल

तेलंगाना के करीमनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शाहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे. ‘5 उद्योगपति’, ‘अंबानी’, ‘अडानी’. लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया है. क्यों? मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडानी, अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना ‘प्राप्त’ हुआ है?

करप्शन कांग्रेस और BRS का कॉमन कैरेक्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “करप्शन एक ऐसी फेविकोल है जो कांग्रेस और BRS का कॉमन कैरेक्टर है. ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं लेकिन, बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं. BRS वाले कांग्रेस पर कैश फॉर वोट का आरोप लगाते थे लेकिन जब तक वे सत्ता में रहे कभी जांच कराई क्या? कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो BRS पर कालेश्वरम घोटाले का आरोप लगाती थी, ये आए दिन हंगामा भी करते थे. इतने दिन से कांग्रेस की यहां सरकार है लेकिन कोई जांच नहीं कराई.”

INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “कल देश में तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो गया है. तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है. अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है. जनता के आशीर्वाद से भाजपा और NDA तेजी से विजय रथ को आगे ले जा रही है. यहां आपने भाजपा सांसद की जीत पहले ही सुनिश्चित कर दी है. कांग्रेस की हार यहां इतनी पक्की है कि बहुत मुश्किल से वो किसी को चुनाव लड़ने के लिए मना पाई. BRS का यहां कोई अता-पता ही नहीं है.”

कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, \”तेलंगाना और हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया. कांग्रेस पार्टी ने हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, कृषि और कपड़ा क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया. कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है. तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में मेरा काम देखा है. आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया. आपके एक वोट ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया..जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि सुनिश्चित की. आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया.\”

परिवार को लेकर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, \”भाजपा \’राष्ट्र-प्रथम\’ के सिद्धांत पर चलती है. लेकिन दूसरी ओर, कांग्रेस और बीआरएस तेलंगाना में \’परिवार-प्रथम\’ सिद्धांत पर चलती है. कांग्रेस और बीआरएस पूरी तरह से \”परिवार द्वारा, परिवार के लिए, परिवार के लिए\” हैं. ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. कांग्रेस और बीआरएस को कौन जोड़ता है? कांग्रेस और बीआरएस को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और जीरो गवर्नेंस का मॉडल जोड़ती है. इसलिए, हमें तेलंगाना को इन पार्टियों के भ्रष्ट चंगुल से बचाने की जरूरत है. परिवार प्रथम\’ की इसी नीति के कारण कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव का अपमान किया, यहां तक कि उनकी मृत्यु के बाद उनके शव को कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश से भी वंचित कर दिया. भाजपा-एनडीए सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया.\”

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 6 बजे से एक्जिट पोल

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा