भोपाल में युवक की हाईटेंशन लाइन से झुलसने के बाद मौत: पत्नी से अलगाव के बाद मानसिक तनाव में था, अस्पताल में दम तोड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे एक युवक ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान 31 वर्षीय मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नरसिंहगढ़ का निवासी था। वह पिछले कुछ दिनों से भोपाल में अपनी मौसी के घर पर रह रहा था।


पारिवारिक तनाव बना मानसिक बोझ

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सलमान की शादी को लगभग पांच साल हो चुके थे, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी किसी विवाद के चलते मायके चली गई थी और कई प्रयासों के बाद भी लौटकर नहीं आई। इस वजह से सलमान मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और धीरे-धीरे डिप्रेशन की गिरफ्त में आ गया था। परिजन हाल ही में उसे इलाज के लिए भोपाल लेकर आए थे।


ट्रेन पर चढ़ते वक्त हादसा

13 जून को सलमान अचानक घर से बिना किसी को बताए निकल गया और निशातपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह एक खड़ी ट्रेन पर चढ़ा और वहां ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू लिया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां वह आठ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा।


अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

लगातार इलाज के बावजूद शनिवार सुबह सलमान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


सलमान की मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक टूटन और मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी किसी को किस कदर अंधेरे में धकेल सकती है। यह मामला केवल एक हादसा नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की गंभीर जरूरत का संकेत भी है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन