,

Women Empowerment : नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता

Women Empowerment self-reliance, health

Women Empowerment : मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता में रखा है।सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, संतुलित पोषण और जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाया जाए, जिससे वे सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।राज्य में विभिन्न योजनाओं के जरिए गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Women Empowerment : स्वास्थ्य नारी, सशक्त मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में 7 अप्रैल 2025 को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के समग्र, साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल के लिए मातृशिशु संजीवनी अभियान शुरू किया गया है।कुपोषण को खत्म करने के लिए पोषण अभियान को तेज गति से लागू किया जा रहा है, आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार वितरण और नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जा रही है।केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, टीकाकरण और प्रसव पूर्व और प्रसव बाद देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Women Empowerment : केंद्र-राज्य सरकार की साझेदारी, स्वास्थ्य और पोषण जिम्मेदारी

सरकार का फोकस कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश का लक्ष्य, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्मनिर्भरता के लिए पोषण और स्वास्थ्य को आधार बनाना है। जाहिर है मध्यप्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के साथ मिलकर नारी सशक्तिकरण के लिये महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और कौशल, वित्तीय समावेशन, गरिमामय जीवन के साथ ही सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लक्षित सरकारी पहलें समन्वित रूप से कार्य कर वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।जिससे प्रदेश में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है, जहां स्वास्थ्य और पोषण को विकास की मजबूत नींव बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कुपोषण के खिलाफ जंग को और तेज करने के लिए 9 से 23 अप्रैल तक 8वां ‘पोषण पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।।।

Women Empowerment : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA)
• वर्ष 2016 में प्रारंभ।
• गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में गर्भवती महिलाओं को
• सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क प्रसव पूर्व जांच सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
• मध्यप्रदेश में e-PMSMA प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को राज्य के
• 672 चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित किया जाता है।
• (2016–मार्च 2026) 58.63 लाख गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा जांच।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…