,

बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार के लिए महिला ने बेचा घर का चावल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Woman sold rice from her house to correct name in her child's birth certificate

ANM पर रिश्वत लेने का आरोप

कोरबा (उमेश डहरिया): कोरबा जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गरीब महिला को अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करवाने के लिए घर का चावल तक बेचना पड़ा। यह मामला प्रशासनिक तंत्र की बेरुख़ी और रिश्वतखोरी की शर्मनाक तस्वीर को उजागर करता है।

यह घटना पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बंजारी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले एक गांव की है। आरोप है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ANM (सहायक नर्स दाई) कर्मचारी ने नाम सुधार के एवज में महिला से अवैध राशि की मांग की। मजबूर महिला ने यह रकम जुटाने के लिए अपने घर में रखा अनाज (चावल) बेच दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपना दर्द बयां करती नजर आ रही है। वीडियो में वह कहती है कि उसने कई बार आवेदन दिया, लेकिन हर बार पैसे मांगे गए। अंत में उसे चावल बेचकर पैसे देने पड़े।

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि गरीब और अशिक्षित लोगों को सिस्टम के चंगुल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली की जा रही है, जो निंदनीय है।

प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
अब इस पूरे मामले पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में है। वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोग ANM पर तत्काल कार्रवाई और जांच की मांग कर रहे हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जनदबाव और सोशल मीडिया की सक्रियता को देखते हुए जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

यह घटना सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता और गरीबों के प्रति उपेक्षा को उजागर करती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता और पारदर्शिता से कार्रवाई करता है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की