जनता का अहित हो, ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे: सीएम डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Will not tolerate any harm to the public: CM Dr. Yadav

हमारी सरकार जनकल्याण, जनहित और जनभावनाओं का करती है आदर: सीएम , मुख्यमंत्री ने ली आपातकालीन बैठक
वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ विधि वेत्ताओं से किया विचार-विमर्श

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता के साथ दृढ़ता से खड़ी है। जनता का किसी भी प्रकार अहित हो, यह हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। माननीय न्यायालय के सामने विषय लाएंगे और न्यायालय के आदेश के परिपालन में ही किसी कार्यवाही पर आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से अपील की है कि झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें। हम सब जनता के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी, जनहितैषी तथा जनभावनाओं का आदर करने वाली सरकार है। जनता से अपील है कि किसी भ्रम में न आएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार देर रात्रि मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में यूनियन कार्बाइड के कचरे के परिवहन एवं पीथमपुर के निकट निष्पादन किए जाने के संबंध में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ही विधिवेत्ताओं से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप मुख्यमंत्रीद्वय श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ सांसद और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, प्रमुख सचिव विधि सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यूनियन कार्बाइड के कचरे के विनिष्टीकरण किए जाने संबंधित कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली सरकार है। हम सदैव जनता के हित को लेकर आगे बढ़े हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के परिपालन में यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर पहुंचाने का परिपालन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने न्यायालय की याचिकाओं और आदेशों के तारतम्य में सुरक्षा मापदंडों का परिपालन करते हुए केवल परिवहन किया है। माननीय न्यायालय ने इस कार्य के लिए डेडलाइन दी थी कि 4 जनवरी के पहले-पहले कचरा निर्धारित स्थान पर पहुंचना चाहिए। न्यायालय को 6 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट अपेक्षित थी। इसी परिप्रेक्ष्य में आदेश के परिपालन में यह निर्दिष्ट स्थान पर, जो उनके द्वारा बताया गया था, परिवहन आदेश न्यायालयों द्वारा दिया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके ध्यान में यह बात आयी कि जनभावनाओ के लिए ऐसी परिस्थितियों में जनता तक यह विषय पहुंचना चाहिए। सुरक्षा के मापदंडों पर किसी प्रकार से कोई खतरा या कोई डर का भाव जनता के बीच आया तो राज्य सरकार यह प्रयास करेगी कि माननीय न्यायालय के समक्ष यह विषय प्रस्तुत हो। इसके बाद ही आगामी किसी प्रकार की कार्यवाही की जाए। माननीय न्यायालय जैसा आदेश देगा, हम उसका पालन करने के लिए तत्पर रहेंगे। तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे, जब तक न्यायालय कोई निर्देश जारी नहीं करता।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. भोपाल के मानस भवन क्षेत्र

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 2 मई 2026, शनिवार से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की