कंगना के बयान से BJP ने खुद को क्यों किया अलग? क्या है स्ट्रैटेजी, जानिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
kangana

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत सांसद हैं। अपनी फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन के दौरान सांसद ने एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन पर विवादित बयान दिया, जिसके चलते उनकी काफी आलोचना हो रही है। साथ ही विपक्ष के नेता बीजेपी को भी कटखरे में खड़ा कर रहे हैं। विवाद को बढ़ता देख भारतीय जनता पार्टी ने अधिकारिक रूप से एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें बताया कि वो कंगना के बयान से असहमत हैं। लेकिन बीजेपी ने कंगना के बयान से खुद को क्यों अलग किया, इसके पीछे की क्या रही है वजह, चलिए आपको बताते हैं।

दरअसल, कुछ ही दिनों में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि राज्य में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि इसके नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। यहां की अधिकांश आबादी खेती पर ही निर्भर है।

बीजेपी ने क्या कहा?

बीजेपी केंद्रीय मीडिया विभाग ने सोमवार (26 अगस्त) को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा था, “भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष में दिया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत की न तो अनुमति है और न ही में बयान देने के लिए अधिकृत हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास त्या सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित संकलित है।”

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हो चुका है नुकसान

पहले ही किसान आंदोलन की वजह से भाजपा को जाट वोटों का नुकसान झेलना पड़ चुका है। जिसका प्रभाव हमें बीते आम चुनाव में भी देखने को मिल चुका है। हरियाणा में जाट वोट 25 फीसदी है यानी कि हरियाणा में चार में से एक वोट जाट समुदाय से आता है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पांच सीट का नुकसान झेलना पड़ा। इसके पीछे भी कारण जाट वोट की नाराजगी ही थी।

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 27 फीसदी जाटों का वोट मिला। इसी के साथ उन्हें पिछले चुनाव से 23 फीसदी वोटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं कांग्रेस को 64 फीसदी जाट वोट मिला और 31 फीसदी का फायदा हुआ। हरियाणा में 90 विधानसभा सीट है, जिसमें से 36 सीटों पर जाट वोट प्रभावी माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कंगना को फटकार लगाकर अपना विजन साफ ​​कर दिया है कि वह किसानों के साथ है।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के