,

बागेश्वरधाम: पीएम मोदी करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास, राष्ट्रपति मुर्मू कन्या विवाह महोत्सव में होंगी शामिल

PM Modi will lay the foundation stone of cancer hospital

रिपोर्टर: समीर अवस्थी

देश-दुनिया में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धाम में 200 करोड़ रुपए से अधिक लागत से बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे। इस अस्पताल से बुंदेलखंड क्षेत्र सहित देशभर के कैंसर मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके बाद 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 251 कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होंगी। इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे और बड़ी संख्या में कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बागेश्वर धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है, बल्कि अब यह सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं का भी केंद्र बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास और राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति इस धाम को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठा दिलाएगी।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के आगमन की खबर से श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़िए; विकसित गुजरात के लिए 2025-26 बजट की मुख्य बातें

23 फरवरी 2025 का दैनिक राशिफल

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…