,

MP: अनूठा मामला, चोरों को मंदिर ले जाकर मंगवाई माफी

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP: A unique case, thieves were taken to temple and asked for forgiveness

मध्यप्रदेश के नीमच पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले बदमाशों को सबक तो सिखाया ही साथ ही मंदिर में ले जाकर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई। यह मामला अपने आप में अनूठा इसलिए है कि आम तौर पर पुलिस मंदिर चोरी की घटना को तो ट्रेस कर लेती है, लेकिन बाद में कोर्ट में मामला चलता है, पर नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने चोरों ने जिस मंदिर में चोरी की थी, उस मंदिर में चोरों को ले जाकर उनसे दंडवत माफी मंगवाई, यहीं नहीं चोरी करने वाले आरोपियों से प्रतिमा के समक्ष पुलिस ने नाक भी रगड़वाईं। मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने पुलिस का सम्मान किया।
शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस आरोपी महेंद्र मीणा और राजू मीणा को नकाब पहनाकर हथकडी लगाकर मंदिर लेकर पहुंची, जहां पर इन चोरों ने भगवान से माफी मांगी, मंदिर में गंगाजल का छिडकाव कर पवित्र किया गया और ससम्मान वापस प्रतिमा में चोरी हुए आभूषण पहनाए गए। पुलिस की भगवान के प्रति इस आस्था की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। कई मामलों में होता है कि चोरी का मामला कोर्ट में चलता है, जब तक चोरी हुए सामान या आभूषण पुलिस की निगरानी में थाने में ही रख दिए जाते है, पर आस्था से जुडी हुई इस चोरी की वारदात में पुलिस ने पंडितजी के सुपुर्दगी में भगवान के आभूषण दिए।


यह था मामला
जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम हर्कियाखाल मेंं श्री हर्कियाखाल बालाजी में 1 फरवरी की रात को चोरी की घटना हुई थी। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, वीडियो में नजर आया कि चोर जूतें पहनकर चमत्कारिक प्रतिमा से जेवरात उतार रहे थे। एसपी अंकित जायसवाल ने इस चोरी की वारदात को गंभीरता से लिया और छह दिन के दौरान ही ट्रेस कर लिया और चोरी हुए बालाजी महाराज के आभूषण जैसे मुकुट, छत्र, चरण पादुका सहित अन्य आभूषण बरामद कर लिए थे। एसपी श्री जायसवाल के मन में सवाल उठा कि चोरो ने बालाजी महाराज का अपमान किया है, इसलिए उन्हें मंदिर में प्रतिमा के सामने खडे होकर माफी मंगवाना चाहिए।

एसपी ने लिया था प्रण
एसपी श्री जायसवाल हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के भक्त है, वे मंदिर के दर्शन करने के लिए आए दिन जाते रहते है, जैसे ही मंदिर में चोरी की वारदात हुई तो उन्होंने प्रण लिया कि जब तक यह चोरी ट्रेस नहीं होगी, तब तक मंदिर के दर्शन के लिए नहीं जाउंगा। पुलिस ने एक सप्ताह में ही चोरों को पकड लिया था। आपको बता दें कि चमत्कारिक मंदिर के राजनेता से लेकर कई समाजसेवी दर्शन के लिए आते है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, डिप्टी सीएम जगदीश देवडा, पूर्व मंत्री हरदीपसिंह डंग आदि शामिल है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस