,

जीआईएस-2025 में आतिथ्य का नया आयाम: भोपाल में पहली बार टेंट सिटी

New dimension of hospitality in GIS-2025: Tent city for the first time in Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भोपाल में आयोजित हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आतिथ्य में भी नये आयाम स्थापित करेगी। भोपाल में पहली बार रन ऑफ कच्छ और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर टेंट सिटी स्थापित की गई है। 108 फाइव-स्टार लेवल के रूम्स वाली यह टेंट सिटी निवेशकों और प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश की विशिष्ट आतिथ्य परंपरा का अनुभव कराएगी।

यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे स्थायी रूप से विकसित करने की योजना बनाई जाएगी, जिससे मध्यप्रदेश पर्यटन को नई गति मिलेगी और भोपाल को एक नया आकर्षण केंद्र मिलेगा।

मध्यप्रदेश के जायके और संस्कृति का संगम

यह टेंट सिटी न केवल निवेशकों के लिए ठहरने का विशेष स्थान होगी, बल्कि इसमें MP स्पेशल फूड मेन्यू भी तैयार किया गया है, जिसमें मालवा, बुंदेलखंड, बघेलखंड और निमाड़ के पारंपरिक स्वाद शामिल हैं।

पर्यटन और निवेश की नई संभावनाएं

जीआईएस-2025 के दौरान यह अनूठा अनुभव निवेशकों और उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं से परिचित कराएगा। यह पहल न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर खोलेगी।

भोपाल को मिलेगी नई पहचान

जीआईएस-2025 के बाद इस प्रयोग को स्थायी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है, जिससे भोपाल पर्यटन के मानचित्र पर एक नए आकर्षण के रूप में उभरेगा।

23 फरवरी 2025 का दैनिक राशिफल

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…