,

ट्रंप करेंगे एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक, अमेरिका में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की घोषणा के बाद देश में हड़कंप मच गया है। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि वे इस बहुचर्चित मामले में शामिल प्रभावशाली लोगों के नाम उजागर करेंगे। अगर ये फाइलें सामने आती हैं, तो अमेरिकी राजनीति और सामाजिक हलकों में बड़ा भूचाल आ सकता है।

ट्रंप के फैसले की पुष्टि

अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रंप कभी झूठे वादे नहीं करते। उन्होंने कहा,
“मैं इस मामले में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकती, लेकिन ट्रंप अपने कहे को पूरा करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।”

क्या है जेफरी एपस्टीन केस?

जेफरी एपस्टीन का मामला 2019 में सुर्खियों में आया था, जब उसने जेल में आत्महत्या कर ली थी। एपस्टीन पर आरोप था कि वह हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ मिलकर एक बड़े सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का संचालन करता था, जिसमें नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया जाता था।

  • गर्लफ्रेंड गिसलेन मैक्सवेल को भी इस मामले में दोषी पाया गया था और उसे 20 साल की सजा सुनाई गई।
  • यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा है, जो अरबों डॉलर के अवैध कारोबार से संबंधित है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, एपस्टीन के संपर्कों की लिस्ट में कई बड़े राजनेता, बिजनेसमैन और हॉलीवुड सितारों के नाम शामिल हो सकते हैं।

क्या होगा इस फैसले का असर?

इस केस की गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग लंबे समय से उठती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगर ट्रंप अपने वादे पर कायम रहते हैं, तो यह अमेरिका की न्याय प्रणाली के लिए ऐतिहासिक फैसला साबित हो सकता है। इसके साथ ही, अमेरिकी राजनीति और सामाजिक हलकों में बड़े स्तर पर हलचल मच सकती है।

अल्लाहु अकबर के नारे और खून: क्या फ्रांस अब सुरक्षित नहीं? यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में