,

Ranchi University Job Fair: रांची यूनिवर्सिटी के पहले जॉब फेयर में 105 छात्रों का चयन, 33 को मौके पर मिला ऑफर लेटर

Ranchi University Job Fair

BY: Yoganand Shrivastva

Ranchi University Job Fair रांची यूनिवर्सिटी में पहली बार आयोजित जॉब फेयर में विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिले। विभिन्न कंपनियों की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 300 से अधिक छात्रों ने इंटरव्यू दिया। इनमें 105 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जबकि 132 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। खास बात यह रही कि 33 छात्रों को मौके पर ही ऑफर लेटर दे दिया गया।

17 कंपनियों ने 728 पदों के लिए लिया इंटरव्यू

Ranchi University Job Fair यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 17 कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों ने अलग-अलग पदों के लिए कुल 728 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। इनमें 12 कंपनियों ने कैंपस में आमने-सामने इंटरव्यू लिए, जबकि पांच कंपनियों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया।

जॉब फेयर के लिए 700 से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 15 हजार से 60 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की जानकारी दी गई।

बैक ऑफिस से डिजिटल मार्केटिंग तक कई पद

Ranchi University Job Fair कंपनियों ने विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। इनमें बैक ऑफिस, टेलीकॉलर, डाटा एनोटेशन, कस्टमर सपोर्ट, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस ऑपरेशन, बिजनेस डेवलपमेंट, सेल्स, टेक्निकल सपोर्ट और डिजिटल कस्टमर स्पेशलिस्ट जैसे पद शामिल रहे।

चयनित विद्यार्थियों को रांची के अलावा गुड़गांव, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद सहित अन्य शहरों में नौकरी के अवसर मिलेंगे।

विद्यार्थियों की सुबह से लगी रही भीड़

Ranchi University Job Fair जॉब फेयर के दौरान बेसिक साइंस भवन स्थित प्लेसमेंट सेल में सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ नजर आई। विश्वविद्यालय प्रशासन की देखरेख में पूरी चयन प्रक्रिया संचालित की गई।

कार्यक्रम में बजाज कैपिटल, टेलीपरफॉर्मेंस, स्टार हेल्थ, प्लानेटस्पार्क, कंसेंट्रिक्स समेत कुल 17 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेलों से विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Read this: Gold-Silver Rate 22 August 2026 : सोने-चांदी के भाव में जोरदार उछाल, 48 घंटे में सोना ₹5,500 और चांदी ₹15,000 महंगी

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…