,

APPSC ग्रुप-2 मेंस परीक्षा: एपी सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा स्थगित

APPSC Group-2 Mains Exam

अमरावती: आंध्र प्रदेश सरकार ने ग्रुप-2 मेंस परीक्षा को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित होनी थी, लेकिन सरकार के निर्देश पर आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। सरकार ने APPSC सचिव को इस संबंध में आधिकारिक पत्र भेजा है।

परीक्षा स्थगित करने के पीछे कारण

रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने यह निर्णय परीक्षा प्रक्रिया में रोस्टर से संबंधित त्रुटियों के कारण लिया है। कई उम्मीदवारों ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी, जिससे सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस मामले में एपी हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसकी अगली सुनवाई 11 मार्च को होने वाली है।

सरकार का कहना है कि इस कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभी और समय चाहिए, इसलिए तब तक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन

ग्रुप-2 मेंस परीक्षा में रोस्टर प्रणाली में संशोधन की मांग को लेकर उम्मीदवारों ने बीते कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर एकल न्यायाधीश की पीठ ने परीक्षा को स्थगित करने से इनकार करते हुए अंतरिम आदेश जारी किए थे।

इसके बावजूद, कई उम्मीदवारों ने सरकार से परीक्षा को स्थगित करने की मांग जारी रखी और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। विशाखापट्टनम, हैदराबाद सहित विभिन्न शहरों में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए। उनका आरोप है कि 7 दिसंबर 2023 को APPSC द्वारा जारी की गई अधिसूचना सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकार के जीओ 77 के खिलाफ है।

उम्मीदवारों की कानूनी लड़ाई जारी

उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर परीक्षा को रोकने की मांग की थी। उनका अनुरोध था कि न्यायालय पहले इस मामले में फैसला करे और फिर परीक्षा आयोजित की जाए। APPSC ने यह स्पष्ट किया कि परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों से फिर से पोस्टिंग की प्राथमिकता मांगी जाएगी और चयन सूची तैयार करने से पहले सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।

इस मुद्दे को लेकर राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने भी उम्मीदवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

ये भी पढ़िए; झारखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा खुलासा: पेपर लीक केस में दो गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…