The Success Story: गोपिका गोविंद की कहानी हर लड़की के लिए प्रेरणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
When Hardship Meets Hope: A Girl’s Flight to Fulfill Her Dream

By: Vijay Nandan

केरल: जब इरादे मजबूत हों और सपने सच्चे दिल से देखे जाएं, तो कोई भी कठिनाई आपके रास्ते को रोक नहीं सकती। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है गोपिका गोविंद की, जिन्होंने तमाम चुनौतियों को पार कर एक नया कीर्तिमान रच दिया।

गोपिका केरल के अलक्कोडे के पास एक छोटे से आदिवासी गाँव में पली-बढ़ीं। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पेट पालते थे। आर्थिक तंगी के कारण जीवन में कई बार मुश्किलें आईं, लेकिन गोपिका ने कभी हार नहीं मानी।

बचपन से ही उनका सपना था—एयर होस्टेस बनना। मगर हालात ने उन्हें पहले बीएससी (रसायन शास्त्र) की पढ़ाई करने को मजबूर किया क्योंकि यह पढ़ाई कम खर्च में पूरी हो सकती थी। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एक नौकरी भी की, लेकिन दिल में दबा सपना एक दिन फिर से जाग उठा जब उन्होंने अख़बार में केबिन क्रू की एक तस्वीर देखी।

इसके बाद उन्होंने सरकारी सहायता प्राप्त एक साल का एविएशन कोर्स वायनाड ज़िले के कल्पेट्टा में ‘ड्रीम स्काय एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी’ से पूरा किया। इस कोर्स ने उनके सपनों को उड़ान दी और आज वह एयर होस्टेस बनकर ना सिर्फ़ अपनी मंज़िल तक पहुँची हैं, बल्कि अनगिनत लड़कियों के लिए एक मिसाल बन गई हैं।

गोपिका का मानना है कि सिर्फ़ सपनों को देखने से कुछ नहीं होता, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत, आत्मविश्वास और धैर्य की ज़रूरत होती है। उनका सफर बताता है कि अगर आप अपनी मंज़िल को लेकर समर्पित हैं, तो हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।

ये भी पढ़िए; टिहरी में बड़ा सड़क हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी कार, एक घायल, पांच लापता

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की