,

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जगह-जगह जलभराव; मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार शाम होते-होते शहर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद आखिरकार शाम को झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया।

दिनभर उमस, शाम को राहत

शनिवार की सुबह से ही राजधानी में गर्मी और उमस महसूस की जा रही थी। दोपहर तक बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मगर जैसे ही शाम ढली, तेज बारिश ने दस्तक दी। खासकर आरके पुरम और पंडित पंत मार्ग जैसे क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

जलभराव से बिगड़े हालात

बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन की ओर से पंपिंग मशीनें लगाकर जलनिकासी की कोशिशें की जा रही हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। विभाग ने बताया कि दिल्ली के ऊपर मानसून ट्रफ सक्रिय है, जो सप्ताहांत तक यथावत बना रहेगा। इसकी वजह से रविवार रात से लेकर 17 जुलाई तक बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना

आईएमडी के अनुसार, 13 जुलाई को तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद फिर से हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 17 जुलाई तक राजधानी में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है, उसके बाद बारिश में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी।

क्या है मानसून ट्रफ?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय दिल्ली के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसे मानसून ट्रफ कहा जाता है। यह ट्रफ बारिश की मुख्य वजह होता है। फिलहाल यह ट्रफ दक्षिण की ओर सक्रिय है, जो धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसकने वाला है। इसकी वजह से दिल्ली में लगातार कुछ दिन तक मौसम भीगा-भीगा बना रहेगा।

निवासियों से अपील

प्रशासन ने बारिश के मद्देनज़र नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें और आवश्यकता न हो तो घर से बाहर न निकलें। खासतौर से दोपहिया वाहन सवारों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से