,

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज़ हवाएं भी चलने की संभावना

- Advertisement -
Ad imageAd image

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदल ली है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है, जबकि कुछ राज्यों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, महाराष्ट्र और गोवा में गर्मी का असर दिखने लगा है।

इन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 27 फरवरी से 1 मार्च तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को पंजाब और हरियाणा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है ओलावृष्टि

मौसम विभाग का कहना है कि 28 फरवरी को पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा, 27 फरवरी से 2 मार्च तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

तापमान में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। गुजरात में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

गुजरात, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों और गोवा में अगले 24 घंटे के दौरान गर्मी का असर महसूस किया जाएगा। 28 फरवरी तक इन इलाकों में तापमान बढ़ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 27 फरवरी 2023 के तापमान के बराबर है। पिछले साल फरवरी में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भिलाई में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला..यह भी पढ़े

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी