,

Satna Heavy Rain Flood: सतना में 48 घंटे से बारिश का कहर, उफनते नाले में बहे तीन बाइक सवार; एक की मौत

Satna Heavy Rain Flood

BY: Yoganand Shrivastva

Satna Heavy Rain Flood मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सतना, रीवा और पन्ना समेत कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। कई रास्तों और रपटों पर पानी भरने से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। सतना के नागौद में उफनते नाले को पार करने के दौरान बाइक सवार तीन लोग बह गए। हादसे में दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीसरे की मौत हो गई।

नागौद में नाले में बही बाइक, दो सुरक्षित निकले

Satna Heavy Rain Flood नागौद क्षेत्र के ललचहा-इटमा नाले में बीती रात बाइक सवार तीन लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बालेंद्र सिंह सेमरी अपनी बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में दीपू पांडेय और एक अन्य व्यक्ति भी उनके साथ हो गए।

नाला पार करते समय बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई। तीनों पानी में बहने लगे। किसी तरह बालेंद्र और दीपू बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि तीसरा व्यक्ति लापता हो गया।

सुबह बरामद हुआ लापता युवक का शव

Satna Heavy Rain Flood हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने लापता युवक की तलाश शुरू की। कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है।

Satna Heavy Rain Flood पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से लोगों से उफनती नदियों और नालों को पार नहीं करने की अपील की जा रही है।

पन्ना और रीवा में भी बारिश से बिगड़े हालात

Satna Heavy Rain Flood लगातार बारिश से पन्ना में भी नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रुंझ नदी के शहपुरा पुल पर तेज बहाव के बीच एक डंपर चालक वाहन लेकर निकलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान डंपर पानी के तेज बहाव में बह गया। चालक का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और बचाव दल उसकी तलाश में जुटे हैं।

वहीं रीवा में भी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बताया गया है कि 24 घंटे में 187 मिमी बारिश दर्ज होने के बाद 150 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

Read this: Basti Father Murder Case: प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने पिता की हत्या की? गन्ने के खेत में हुआ विवाद, नहर में छिपाया शव

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में