,

Bokaro विष्णुगढ़ मामला: जेएमएम का भाजपा पर तीखा प्रहार, ‘फोटो’ जारी कर पूछा- अब आरोपी से पल्ला क्यों झाड़ रही बीजेपी?

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro झारखंड के विष्णुगढ़ मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेएमएम ने भाजपा पर ‘दोहरा चरित्र’ अपनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी अपने ही दागी नेताओं को पहचानने से इनकार कर रही है।

Bokaro सर्किट हाउस में धमाका: पट्टे वाली तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

बोकारो के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेएमएम के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी और महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भाजपा की घेराबंदी की। नेताओं ने एक ऐसी तस्वीर सार्वजनिक की, जिसमें मामले का मुख्य आरोपी भीम राम भाजपा का पट्टा पहने हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। जेएमएम का दावा है कि यह तस्वीर इस बात का प्रमाण है कि आरोपी का संबंध सीधे तौर पर भाजपा से है।

Bokaro ‘अपनों से पल्ला झाड़ना भाजपा की फितरत’: जेएमएम का तंज

प्रेस वार्ता में जेएमएम नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने भीम राम को अपनी पार्टी का नेता मानने से इनकार किया था। झामुमो नेताओं ने कहा कि जब तक आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट नहीं थी, तब तक भाजपा नेता उसके लिए फांसी की मांग कर रहे थे, लेकिन जैसे ही आरोपी का भाजपा कनेक्शन सामने आया, सबने चुप्पी साध ली। उन्होंने इसे राज्य सरकार को अस्थिर करने और बदनाम करने की एक सोची-समझी ‘राजनीतिक साजिश’ करार दिया।

Bokaro न्याय की मांग: आरोपी को मिले फांसी की सजा

मंटू यादव और रतनलाल मांझी ने संयुक्त रूप से मांग की है कि इस जघन्य अपराध के दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि आरोपी भीम राम को कड़ी से कड़ी सजा, यहाँ तक कि फांसी दी जाए। जेएमएम नेताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा जनता को गुमराह करना बंद करे और इस मामले में अपनी जवाबदेही स्वीकार करे।

Read this: Ujjain समय की गणना का वैश्विक केंद्र बनेगा उज्जैन: अब GMT नहीं, ‘महाकाल स्टैंडर्ड टाइम’ से पहचानेगी दुनिया

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय