,

Vidisha news: आर्थिक मजबूरी बनी बेबसी: पत्नी के इलाज के लिए ठेले पर सफर करने को मजबूर बुजुर्ग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Ram yadav

Vidisha news: विदिशा जिले के टीला खेड़ी क्षेत्र में रहने वाले सुरेश सहरिया की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे अपनी बीमार पत्नी गंगाबाई को इलाज के लिए किसी वाहन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।

मजबूरी में सुरेश अपनी पत्नी को खुद के ठेले पर बैठाकर खरीफाटक रोड होते हुए खलीफा तक रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जाते हैं। यह दूरी लगभग चार किलोमीटर है, जिसे वे अक्सर इसी तरह तय करते हैं।

सुरेश का कहना है कि ठेला उनका स्वयं का है और आमदनी के सीमित साधनों के कारण वे ऑटो या अन्य निजी वाहन का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। इसलिए पत्नी के इलाज के लिए यही एकमात्र सहारा बचता है।

जिला अस्पताल में इलाज क्यों नहीं कराया जा रहा, इस सवाल पर सुरेश ने बताया कि वहां मरीजों की देखरेख के लिए कोई सहायक नहीं मिलता, जिससे इलाज में परेशानी होती है। इसी कारण वे मजबूरी में निजी डॉक्टर के पास जाते हैं।

यह मामला न केवल एक परिवार की पीड़ा को उजागर करता है, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सहयोग की कमी की ओर भी इशारा करता है, जहां बुजुर्ग को अपनी पत्नी के इलाज के लिए ठेले का सहारा लेना पड़ रहा है।

    Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

    रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

    Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

    Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

    Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

    Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

    Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

    Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

    Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

    Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

    CG: Top 10

    CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

    MP: Top 10

    MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की