,

Vidisha : 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, परिजनों ने दुष्कर्म की जताई आशंका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Vidisha

Report: Ram Yadav

Vidisha जिले के करारिया थाना अंतर्गत ग्राम कोटीचार में बीती देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहाँ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने अज्ञात हमलावर की तलाश तेज कर दी है।

साड़ी के पल्लू से घोंटा गला, दुष्कर्म का आरोप

Vidisha मृतक महिला के परिजनों ने घटना को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहले बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद पहचान छिपाने या विरोध करने पर उनकी साड़ी के पल्लू से ही गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सुबह जब परिजनों को इस खौफनाक वारदात का पता चला, तो घर में कोहराम मच गया।

FSL और भारी पुलिस बल मौके पर

Vidisha वारदात की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी देर रात ही गांव पहुँच गए। मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

आरोपी की तलाश में पुलिस की घेराबंदी

Vidisha करारिया थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से कोटीचार गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश और शोक व्याप्त है।

Read this: Valentine’s Day 13 February: वैलेंटाइन डे पर ‘हंगामे’ का साया: हिंदूवादी संगठनों का लाठी पूजन और कई शहरों में विरोध का अल्टीमेटम

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में