,

MURADABAD: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विरोध में विहिप–बजरंग दल का प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
MURADABAD: VHP-Bajrang Dal protest against Hindu persecution in Bangladesh

REPORT- DANVEER SINGH

MURADABAD: खंड विकास कार्यालय से तिकोनिया तिराहे तक निकाला विरोध मार्च

बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, जिला मुरादाबाद ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने खंड विकास कार्यालय से तिकोनिया तिराहे तक मार्च निकाला और जिहादी हिंसा व प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ पुतला दहन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों को लेकर नारेबाजी की गई।

दीपू दास की हत्या को बताया जिहादी मानसिकता का उदाहरण

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हालिया सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियों में तेजी आई है, जिनके निशाने पर हिंदू समाज के मंदिर, व्यापारिक प्रतिष्ठान, महिलाएं और संपत्तियां हैं। प्रदर्शनकारियों ने मेमनसिंह जिले के भालुका क्षेत्र में हिंदू व्यापारी दीपू दास की नृशंस हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर उन्हें पीट-पीटकर मार दिया गया और बाद में शव को जला दिया गया, जबकि पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

विहिप और बजरंग दल ने बांग्लादेश सरकार से मांग की कि हिंदू एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा को तत्काल रोका जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें कठोर सजा दी जाए और अल्पसंख्यकों के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की