,

Uttarakhand News: शक्ति नहर में डूबे युवक की मौत, लंबा चला रेस्क्यू अभियान, सुबह शव बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Uttarakhand News

Uttarakhand News: विकासनगर क्षेत्र में स्थित शक्ति नहर में पैर फिसलने से एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय आरिफ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का रहने वाला था और वर्तमान में सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में परिवार के साथ रह रहा था।

Uttarakhand News: देर शाम शुरू हुआ रेस्क्यू, रात में रोकना पड़ा अभियान

घटना देर शाम की है, जब आरिफ अपने परिवार के साथ कुलहाल क्षेत्र घूमने गया था। वापस लौटते समय उसके छोटे बच्चे ने रिक्शे में गंदगी कर दी। रिक्शा धोने के लिए जैसे ही आरिफ शक्ति नहर के किनारे गया, उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा।

Uttarakhand News
मृतक

Uttarakhand News: सुबह फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन, मशीन खराब होने से आई दिक्कत

सुबह होते ही रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया, लेकिन कुलहाल पावर हाउस गेट पर लगी भारी मशीन खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बहाव के बीच यह मशीन फंसी चीजों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाती है। टीम ने कड़ी मशक्कत कर मशीन को धीरे-धीरे हटाया, जिसके बाद रेस्क्यू आगे बढ़ सका।

बैराज गेट से बरामद हुआ शव

कई घंटों की मेहनत के बाद आखिरकार बैराज गेट के पास से युवक का शव बरामद कर लिया गया। इस पूरे अभियान को एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Uttarakhand News: जल विद्युत निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

रेस्क्यू के दौरान अहम मशीन के खराब पाए जाने से जल विद्युत निगम की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि मशीन समय पर दुरुस्त होती, तो रेस्क्यू में देरी नहीं होती। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read Also: Agriculture Problem: उत्तराखंड में 4 महीने से बारिश और बर्फबारी का अभाव, किसानों की फसलें प्रभावित

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति