,

Agriculture Problem: उत्तराखंड में 4 महीने से बारिश और बर्फबारी का अभाव, किसानों की फसलें प्रभावित

Agriculture Problem

Report by: Bhuvam Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Agriculture Problem: उत्तराखंड में इस सीजन में 4 महीने से लगभग कोई बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। इस स्थिति का सबसे सीधा असर किसानों की फसलों पर पड़ रहा है।

Agriculture Problem: कृषकों को भारी आर्थिक नुकसान

बेतालघाट क्षेत्र के काश्तकारों का कहना है कि मटर, आलू, प्याज़ और हरी सब्जियों की फसल में न तो उचित बढ़वार हुई और न ही फलन। समय पर पानी न मिलने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Agriculture Problem: सूखे खेतों में कड़ी मेहनत

Agriculture Problem

किसान सूखे खेतों में अपनी फसल बचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लगातार पानी न मिलने से फसलें कमजोर हो रही हैं और उत्पादन में कमी आई है।

Agriculture Problem: जंगली जानवरों का आतंक

सिर्फ सूखा ही नहीं, बल्कि बंदर और जंगली सुअरों का आतंक भी किसानों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाने के कारण किसानों का रोजी-रोटी संकट बढ़ गया है।

Agriculture Problem: आगामी खाद्य संकट का डर

मडुवे की फसल भी प्रभावित होने लगी है, जिससे आने वाले समय में मडुवे का आटा उपलब्ध न होने का खतरा है। वहीं गुलदार दिनदहाड़े पालतू पशुओं को उठाकर ले जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण शाम होते ही घरों में छुप जाते हैं।

Read Also: Khanpur News : जल संरक्षण के दावों की खुली पोल:, एक महीने तक बहता रहा हजारों लीटर पानी, हादसे के बाद जागा प्रशासन

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…