BY
Yoganand Shrivastava
UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित बदमाश मारे गए। इस दौरान इटावा एसओजी (SOG) के दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
UP Police Encounter नीम खेड़िया के पास हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार पुलिस को डॉक्टर लूटकांड में वांछित बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने शिकोहाबाद क्षेत्र के नीम खेड़िया गांव के पास उनकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
UP Police Encounter जवाबी कार्रवाई में मारे गए दोनों आरोपी
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश मारे गए। अधिकारियों के अनुसार मृतक आरोपी डॉक्टर लूटकांड समेत कई संगीन मामलों में वांछित थे। उनके खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के खेतों और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर अन्य संदिग्धों की तलाश की।
UP Police Encounter घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी
मुठभेड़ में घायल इटावा एसओजी के पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र और डेविड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी की। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
Read this: Japan Haunted Houses : जापान में ‘भूतिया’ घर खरीदने की मची होड़, महंगाई ने बदल दी लोगों की सोच





