BY: Yoganand Shrivastva
UP PET 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा का स्कोरकार्ड विभिन्न ग्रुप-C भर्ती परीक्षाओं में आवेदन के लिए अनिवार्य माना जाता है।
ग्रुप-C नौकरियों का प्रवेश द्वार है PET
UP PET 2026 UP PET एक पात्रता परीक्षा है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), जूनियर असिस्टेंट, एजीटीए सहित अन्य ग्रुप-C पदों की मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने के पात्र बनते हैं। PET में सफल उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड जारी किया जाता है, जिसके आधार पर वे आगामी भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।
इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हुई थी और आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई थी। अब 7 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
PET 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारी उम्मीदवार भी पात्र हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए OTR नंबर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी।
100 अंकों की होगी परीक्षा
UP PET में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा।
आयोग के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर है, जबकि परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
Read this: Iran पर बड़े हमले का संकेत? ट्रंप ने शेयर किया ऐसा नक्शा, होर्मुज के बाद खार्ग को लेकर भी बढ़ा तनाव


