,

यूपी: पिता से झगड़ रहे नशे में युवक को पड़ोसी ने मारा थप्पड़, मौत; पुलिस जांच में जुटी

cg-top-10-september-12/

BY: Yoganand Shrivastva

इटावा, उत्तर प्रदेश। इटावा जिले के भरथना इलाके में एक 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक नशे में अपने पिता से झगड़ा कर रहा था, तभी पड़ोसी ने बीच-बचाव करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही युवक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना गुरुवार देर रात की

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम गौरव था और वह गुरुवार देर रात नशे की हालत में अपने पिता रघुवर दयाल से विवाद कर रहा था। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान एक पड़ोसी ने गौरव को थप्पड़ मार दिया।

पुलिस जांच जारी

थप्पड़ लगते ही गौरव जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। परिवार और पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पड़ोसी का नाम अभी उजागर नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बुलंदशहर में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या

इधर, बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा किया है। बीबी नगर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में रहने वाले ओमपाल (37) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई करण ने 10 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ओमपाल की पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी अभय के साथ मिलकर यह वारदात की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…