,

UP: देव दिवाली में काशी जगमगाई, CM योगी ने कुछ ऐसी दी देशवासियों को बधाई

UP

देशभर में आज यानी शुक्रवार को देव दिवाली का उत्सव मनाया जा रहा है। देव दिपावली के दिन काशी में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो लगभग 1 लाख श्रध्दालुओं ने देव दिवाली पर वाराणसी के 84 घाटों में दीपदान किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने भी सभी को देव दिवाली की बधाई दी।

17 लाख दीये जलाए गए
सूर्य ढ़लते ही काशी में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। कहा जाता है कि कार्तिक माह के पूर्णिमा तिथि के दिन काशी में दीपदान करने से जीवन में सुख समृध्दि आती है। यही कारण है कि गंगा किनारे स्थित सभी 84 घाट में 17 लाख दीये जलाए गए। रंग – बिरंगी आतिशबाजी और लाइट्स से वहां का दृश्य मनोरम हो गया। जिसका आनंद लोगों ने गंगा में क्रूज और नाव पर बैठकर लिया।

गंगा आरती में शामिल हुए लाखों लोग
काशी विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा। भारी संख्या में पर्यटक यहां सेल्फी लेने पहुंचे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। बताते चलें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट का दीप जलाकर उद्घाटन किया।

CM योगी ने दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी और लिखा- “आस्था के प्रकाश से आलोकित धर्मनगरी काशी… बाबा श्री विश्वनाथ और माँ गंगा सभी का कल्याण करें।”

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…