,

Lenskart Controversy : लखनऊ सहित दिल्ली, मुंबई, देहरादून और भोपाल में प्रदर्शन ,लेंसकार्ट स्टोर पहुंचे हिंदूवादी संगठन,कर्मचारियों को बांधा कलावा

Report by : Rakhi Verma

Lenskart Controversy : स्टोर के गेट पर बनाए स्वस्तिक और मंगल चिह्न,संगठन की चेतावनी,सनातन संस्कृति से खिलवाड़ मंजूर नहीं

Lenskart Controversy : अप्रैल 2026 में, लेंस्कार्ट (Lenskart) कंपनी अपनी एक पुरानी इंटरनल ग्रूमिंग पॉलिसी के कारण बड़े विवादों में घिर गई है। लखनऊ सहित दिल्ली, मुंबई और देहरादून और भोपाल जैसे शहरों में इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किए हैं। लेंसकार्ट के कथित ड्रेस कोड को लेकर शुरू हुआ ये विवाद अब सड़कों पर उतर आया है। भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा इलाके में हिंदू संगठनों ने शोरूम के बाहर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित पॉलिसी दस्तावेज के बाद यह मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है | हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने शोरूम के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों को तिलक लगाया गया और मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए।

Lenskart Controversy : समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कंपनी के खिलाफ बहिष्कार का आह्वान किया। उनका कहना है कि अगर तिलक, बिंदी और कलावा जैसे प्रतीकों पर रोक लगाने की कोशिश की गई, तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कॉरपोरेट कंपनियों को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की चेतावनी दी। उधर मध्य प्रदेश संत समिति के अध्यक्ष महाराज अनिलानंद ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि महिलाओं के सिंदूर और कलावा पर रोक की बात सामने आना परंपराओं के खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल ये पूरा विवाद एक कथित ग्रूमिंग गाइड के वायरल होने से शुरू हुआ, जिसमें दावा किया गया कि बिंदी, तिलक और कलावा पर रोक है, जबकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इसी कथित भेदभाव को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। इस मुद्दे को तब और हवा मिली जब स्वतंत्र लेखिका शेफाली वैद्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्क्रीनशॉट साझा कर सवाल उठाए। इसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव