By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मनोरंजन > Awarapan 2 Release : आ गई ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएगी इमरान हाशमी की फिल्म! खूबसूरत हसीना संग जमेगी जोड़ी
मनोरंजन

Awarapan 2 Release : आ गई ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएगी इमरान हाशमी की फिल्म! खूबसूरत हसीना संग जमेगी जोड़ी

Abhishek Singh
Last updated: April 21, 2026 7:03 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Awarapan 2 Release : ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट घोषित हो चुकी है। मेकर्स ने फिल्म से इमरान हाशमी और दिशा पटानी की कुछ झलकियां जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। खास बात तो ये है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की लाहौर 1947 से टकराएगी।

Contents
Awarapan 2 Release : आवारापन 2 कब रिलीज हो रही है?Awarapan 2 Release : 19 साल बाद आ रहा है सीक्वलAwarapan 2 Release : आवारापन 2 का सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 से टकराव
Awarapan 2 Release

Awarapan 2 Release : इमरान हाशमी पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके साथ वह एक बार फिर अपने पुराने और रोमांटिक अंदाज में लौट रहे हैं। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, इमरान हाशमी के फैंस में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है और अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन लीड रोल में नजर आई थीं और आशुतोष राणा, पूरब कोहली और मृणालिनी शर्मा जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा थे। वहीं इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे, लेकिन पहली फिल्म के विपरीत, ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कर करेंगे और इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है।

Awarapan 2 Release : आवारापन 2 कब रिलीज हो रही है?

2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ की कहानी में सफेद कबूतरों की अहम भूमिका थी। इस बार भी, फिल्म निर्माताओं ने नई कहानी में पुरानी यादों को शामिल करने का पूरा ध्यान रखा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने फिल्म की जो पहली झलक साझा की है, उसमें सबसे पहले दिशा पटानी को हाथ से कबूतर को छोड़ते हुए दिखाया गया है। इसके बाद इमरान हाशमी के हाथ में लॉकेट पकड़े हुए एक क्लोज-अप तस्वीर और एक कबूतर का टैटू भी दिखाया गया है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है, जिसके अनुसार यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Awarapan 2 Release : 19 साल बाद आ रहा है सीक्वल

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर खुद को फ्री रखें और 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में ‘आवारपन 2′ देखने के लिए हमारे साथ जुड़ें।’ फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता विशेष भट्ट ने कहा, “आवारपन सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह सिनेमा के लिए बनाया गया एक विशाल भावनात्मक अनुभव है। हमने शानदार सीन के साथ प्रोडक्शन को बड़े पैमाने पर तैयार किया है, फिर भी इस प्रोजेक्ट की आत्मा परतदार कहानियों और दमदार म्यूजिक में समाया है। इमरान ने सेट पर आते ही शिवम के दर्द को एक बार फिर बखूबी निभाया है। दिशा पाटनी को शामिल करना एक बड़ा बदलाव साबित हुआ है, जिससे हमारी कहानी को बताने के लिए नए रचनात्मक रास्ते खुल गए हैं।”

Awarapan 2 Release : आवारापन 2 का सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 से टकराव

‘आवारापन 2’ का निर्माण कार्य मुंबई में अपने अंतिम चरण में है। फिल्म 14 अगस्त, 2026 को वैश्विक स्तर पर रिलीज होने वाली है। यह सीक्वल दिशा पटानी का विशेष फिल्म्स के साथ पहला सहयोग भी है। लेकिन, पहले ही इस फिल्म के सामने एक बड़ी चुनौती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से टकराने वाली है। आमिर खान द्वारा समर्थित यह फिल्म कथित तौर पर 13 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है। हालांकि, निर्माताओं ने अब तक फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन, अगर दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं तो इसका एक-दूसरे के बिजनेस पर भी काफी असर देखने को मिलेगा।

READ MORE : Lenskart Controversy : लखनऊ सहित दिल्ली, मुंबई, देहरादून और भोपाल में प्रदर्शन ,लेंसकार्ट स्टोर पहुंचे हिंदूवादी संगठन,कर्मचारियों को बांधा कलावा

TAGGED:Awarapan 2 ReleasechattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/cg-top-10-july-23/
छत्तीसगढ

CG: Top 10

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/mp-top-10-july-23/
मध्य प्रदेश

MP: Top 10

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/aaj-ka-panchang-23-july-2026/
Pin Postधर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang: जानें 23 जुलाई का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पंचांग और 50 शहरों का सही समय

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/horoscope-23-july-2026/
धर्म-संस्कृति

Horoscope: जानें आज का राशिफल

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?