रिपोर्टर : उमेश डहरिया
Road Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपत्ति की मौत
Road Accident : कोरबा जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पहला हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार बायपास मार्ग के पास हुआ, जहां एक दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

Road Accident : जानकारी के अनुसार बालको निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ ग्राम गोढ़ी में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला ने भी दम तोड़ दिया।
Road Accident : कटघोरा में दूसरा हादसा, महिला गंभीर ,सड़क पर चक्का जाम
Road Accident : दूसरी घटना कटघोरा क्षेत्र की है, जहां सुतर्रा बायपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।
READ MORE : BJP Internal Dispute : भिलाई में भाजपा संगठन में बड़ा विवाद, मंडल अध्यक्षों की दोहरी सूची से बढ़ी अंदरूनी खींचतान

