संवाददाता : खिलेश वर्मा
Diagnostic Fraud : जांच में खुलासा – फर्जी रिपोर्ट और सील हुई मशीन
Diagnostic Fraud : स्वदेश न्यूज़ की लगातार खबरों के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की। जांच के दौरान सामने आया कि सेंटर द्वारा जारी की गई अधिकांश रिपोर्ट फर्जी थीं।शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और सोनोग्राफी मशीन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य सेंटर भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

Diagnostic Fraud : पूरे जिले में सख्ती, स्वास्थ्य सेवाओं पर कड़ी नजर
Diagnostic Fraud : इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने पूरे जिले में संचालित अन्य डायग्नोस्टिक सेंटरों की सघन जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग अब किसी भी प्रकार की लापरवाही या फर्जीवाड़े को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।स्वदेश न्यूज़ की निर्भीक पत्रकारिता ने इस गंभीर मुद्दे को उजागर कर प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर किया। यह घटना स्पष्ट संकेत देती है कि अब स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता को सही और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

