Civil Services Day : ई-फाइलिंग नवाचार के लिए IAS दीपक सक्सेना सम्मानित, सिविल सर्विस डे पर मिला गौरव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Civil Services Day

By: Ajay Nigam

Civil Services Day : भोपाल, सिविल सर्विस डे के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने वरिष्ठ आईएएस और आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना को ई-फाइलिंग प्रणाली में उत्कृष्ट नवाचार के लिए सम्मानित किया। ये सम्मान उन्हें जबलपुर कलेक्टर रहते हुए ई-फाइलिंग प्रणाली में किए नवाचार के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि के लिए उनके साथ पूरी टीम को भी मंच पर सम्मान मिला, जो प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Civil Services Day : दीपक सक्सेना ने जबलपुर में कलेक्टर रहते हुए कलेक्ट्रेट में ई-फाइलिंग सिस्टम लागू किया था। इस पहल से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ी हैं। खास बात यह है कि इस व्यवस्था के जरिए पुरानी फाइलों को अब आसानी से खोजा जा सकता है, जिससे समय की बचत और कार्यक्षमता में सुधार हुआ है।

Civil Services Day

Civil Services Day : इस नवाचार को प्रशासनिक स्तर पर भी काफी सराहना मिली है और इसे अन्य जिलों के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में किया गया, जहां प्रदेश के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Civil Services Day : कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं मुख्य सचिव अनुराग जैन की उपस्थिति में नौ विभिन्न श्रेणियों में अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान न केवल दीपक सक्सेना और उनकी टीम की मेहनत का परिणाम है, बल्कि मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सुधार और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

ये भी जानिए Ratan Khatri : कौन था मटका किंग? कराची से मुंबई आकर कैसे बना सट्टेबाजी की दुनिया का बादशाह ?

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक: