रिपोर्टर: आजाद सक्सेना
NMDC Protest : सीआईएसएफ गेट के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन, खदानों पर सवाल
NMDC Protest : किरंदुल स्थित एनएमडीसी लिमिटेड परियोजना में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एनएमडीसी के सीएमडी अमिताभ मुखर्जी के दौरे के दौरान स्थानीय युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।युवाओं ने सीआईएसएफ गेट के पास शांतिपूर्ण तरीके से काली पट्टी बांधकर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान “जल-जंगल-ज़मीन बचाओ”, “खदान क्रमांक 13 और 4 को बंद करो” और “किरंदुल को धूल मुक्त करो” जैसे नारे लगाए गए।

NMDC Protest : प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग बैलाडीला क्षेत्र की खदान क्रमांक 13 और 4 को तत्काल बंद करने और खनन से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की रही।
NMDC Protest : प्रशासन ने संभाली स्थिति, युवाओं को मिला बातचीत का आश्वासन
NMDC Protest : प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन, एनएमडीसी प्रबंधन और सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को आश्वासन दिया कि उनकी मुलाकात एनएमडीसी सीएमडी से करवाई जाएगी, जिसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया।युवाओं की अन्य मांगों में किरंदुल नगर को धूल मुक्त बनाना, स्थानीय लोगों के लिए बेहतर रोजगार अवसर और किरंदुल-बचेली क्षेत्र में शासकीय कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा शामिल रही।

