,

UP Bypolls 2024: 9 सीटों के लिए 149 उम्मीदवार मैदान में,जानिए किस सीट से कितने प्रत्याशी?

UP Bypolls 2024

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। जिसके लिए बीजेपी और सपा के साथ – साथ सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उपचुनाव के लिए नामांकन करने के लास्ट दिन यानी 25 अक्टूबर को 78 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें सबसे ज्यादा मीरापुर सीट पर 34 नामांकन दाखिल किए गए हैं वहीं सबसे कम अलीगढ़ की खैर सीट पर 6 पर्चे भरे गए।

उपचुनाव के लिए 149 उम्मीदवार मैदान में

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कुल 149 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मुरादाबाद के कुंदरकी सीट, प्रयागराज की फूलपुर सीट और गाजियाबाद सीट पर 19 प्रत्याशियों का नामांकन किया है।

विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की स्थिति
मीरापुर (मुज़फ्फरनगर): 17 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन किया. यहां उम्मीदवारों की कुल संख्या 34 हो गई.
कुदंरकी (मुरादाबाद): 12 नामांकन के साथ अब तक कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं.
गाजियाबाद (गाजियाबाद): शुक्रवार को हुए 12 नए नामांकन के साथ अब तक कुल 19 प्रत्याशियों ने दावेदारी जताई.
खैर (अ.जा.) (अलीगढ़): शुक्रवार को 4 नामांकन दाखिल किए गए. कुल उम्मीदवारों की संख्या 6 है.
करहल (मैनपुरी): 5 नामांकन के साथ कुल प्रत्याशी अब 10 हैं.
सीसामऊ (कानपुर नगर): 8 नामांकन के बाद कुल प्रत्याशी 11 हो गए.
फूलपुर (प्रयागराज): 5 नए नामांकन के साथ इस क्षेत्र में कुल 19 उम्मीदवार अब चुनाव लड़ेंगे.
कटेहरी (अम्बेडकर नगर): 7 नामांकन के बाद कुल 14 उम्मीदवार हैं.
मझवां (मिर्जापुर): 8 नए नामांकन के साथ कुल 17 प्रत्याशी यहां मैदान में हैं.

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…