,

21वीं सदी में 2 रुपए है इस परिवार की सालाना आय, जानिए किन शाक्तियों ने किया ये संभव

Sagar News

भला इस 21वीं. सदी में किसी भी परिवार की वार्षिक आय दो (02) कैसे हो सकती है? मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में एक परिवार ऐसा भी है जिसकी वार्षिक आय 02 रुपए है। दरअसल, बंडा तहसील कार्यालय से एक आय प्रमाण पत्र जारी किया गया, जिसमें परिवार की वार्षिक आय 2 रुपए सालाना दिखाई गई है। प्रमाण पत्र में तहसीलदार के हस्ताक्षर भी हैं। जनवरी 2024 में जारी हुआ ये प्रमाण पत्र अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?
बंडा तहसील के ग्राम घोघरा में रहने वाले बलराम चड़ार पिता तेजा चड़ार ने आय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन तहसील कार्यालय में दिया था। जिसके बाद 8 जनवरी 2024 को 02 रुपए सालाना का आय प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिसमें तहसील दार ज्ञानचंद्र राय के हस्ताक्षर भी हैं। जब ये प्रमाण पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो लोग सोच में पड़ गए भला कोई परिवार दो परिवार में कैसे अपना जीवन यापन कर सकता है?

परिवार को भुगतना पड़ा खामियाजा

बलराम चड़ार का पुत्र सौरभ चड़ार 12 वीं कक्षा का छात्र है। छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है जिसके लिए बलराम चड़ार ने आवेदन किया था। बलराम चड़ार ने आवेदन पत्र में अपनी आय 40 हजार रुपए वार्षिक बताई थी। लेकिन तहसीली से 02 रुपए वाला आय प्रमाण पत्र मिलने के बाद परिवार भी हैरान हो गया। अब तहसीलदार के इस गलती का खामियाजा परिवार को भुगतना पड़ रहा है। इस गलत आय प्रमाण पत्र की वजह से सौरभ को छात्रवृत्ति मिलने में मुश्किलें आ रही हैं।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…