18 साल बाद जेल से बाहर आ रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 18 साल बाद गवली जेल से बाहर आने वाले हैं। उन्हें मुंबई के शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी। वर्तमान में वे नागपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।


गवली कब होंगे रिहा?

गवली के वकील मीर नगमान अली के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने गवली को जमानत देते हुए यह माना कि उन्होंने 18 साल की सजा पूरी कर ली है और उनकी उम्र 73 साल है। इन दोनों आधारों पर कोर्ट ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया। जानकारी के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों में गवली नागपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ सकते हैं।

गवली की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी मीर नगमान अली और हाड़कर ने की।


क्या था मामला?

अरुण गवली 2004 में मुंबई की एक विधानसभा सीट से विधायक भी बने थे। उन्हें 2007 में शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। मुंबई सत्र न्यायालय ने 2012 में उन्हें उम्रकैद और 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद उन्हें नागपुर जेल भेजा गया।


कोर्ट ने क्या कहा?

न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने गवली की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके लंबे समय तक जेल में रहने और उम्र पर ध्यान दिया। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि गवली को निचली अदालत द्वारा तय शर्तों और नियमों के तहत जमानत दी जा सकती है।

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत