,

UK WEATHER: 36 घंटे बाद खिली धूप, बर्फबारी के बाद मौसम साफ

UK WEATHER: Sunny after 36 hours, weather clear after snowfall

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार 36 घंटे की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही चटक धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

पहली बार इतनी बारिश और बर्फबारी

बता दें कि 27 फरवरी से 1 मार्च तक इस शीतकालीन सीजन में पहली बार इतनी अधिक बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। जहां निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई।

केदारनाथ धाम में बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं

मौसम खुलते ही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम का नजारा और भी भव्य हो गया। धाम की चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं, जिन पर पड़ती धूप की चमक मनमोहक दृश्य पेश कर रही है।

निचले इलाकों में लौटी चहल-पहल

रुद्रप्रयाग के निचले इलाकों में भी धूप निकलने के बाद जनजीवन पटरी पर लौट आया है। लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में जुट गए हैं और बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है।

मौसम विभाग की नजर, फिर बदल सकता है मौसम

हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में फिर से मौसम करवट ले सकता है। फिलहाल, धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत जरूर मिली है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण अभी भी ठिठुरन बनी हुई है।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…