,

धमतरी: सगी बहनों ने दिखाया दम, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Dhamtari: Real sisters showed their strength, selected for national wrestling competition

रिपोर्ट – वैभव चौधरी

बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर और जज़्बे का लोहा मनवा रही हैं। खेलों की दुनिया भी इससे अछूती नहीं रही है। इसी कड़ी में धमतरी की दो सगी बहनों ने कुश्ती जैसे दमदार खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर सफलता हासिल की है और अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

धमतरी शहर की रुचि साहू और खुशी साहू का चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 21 और 22 जून को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होगी, जिसमें दोनों बहनें अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से शुरू हुआ सफर

हाल ही में धमतरी के इंडोर स्टेडियम में 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका राज्य स्तरीय चयन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा रुचि साहू ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं कक्षा 7वीं की खुशी साहू ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में अपना दम दिखाते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

खेल के प्रति जुनून ने दिलाया मुकाम

रुचि साहू ने बताया कि शुरुआत में केवल उनकी छोटी बहन खुशी कुश्ती सीखने जाया करती थी। उसकी लगन और मेहनत को देखकर रुचि के मन में भी इस खेल के प्रति रुचि जगी और उन्होंने भी प्रशिक्षण लेना शुरू किया। आज दोनों बहनों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है, जिससे वे बेहद खुश और उत्साहित हैं।

खिलाड़ियों को चाहिए बेहतर सुविधा

रुचि ने बातचीत में बताया कि धमतरी में कुश्ती जैसे खेल के लिए पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों का अभाव है। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, उपकरण और कोचिंग की सुविधा दी जाए, तो जिले से और भी कई प्रतिभाएं उभर सकती हैं, जो न सिर्फ राज्य बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगी।

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में अब तक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस

Semicon India 2026: CM मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर कंपनियों से किया संवाद, निवेश पर चर्चा

Semicon India 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली