बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की हुई शिनाख्त, बीती रात हुई थी हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Baba Siddiqui Murder

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार यानी दशहरे की रात उन पर कई राउंड फायरिंग हुई जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक एनसीपी नेता के सीने और पेट में करीब 3 गोलियां लगी थी। जिसके बाद अब बाबा उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल लाया गया है। उनके परिजनों से मिलने सलमान खान और सीएम एकनाथ शिंदे सहित कई अन्य लोग पहुंचे थे।

पुलिस इस हत्याकांड की बहुत बारीकी से जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि उन पर 3 लोगों ने गोलियां चलाई हैं जिनमे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अभी भी फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम करनैल सिंह (हरियाणा) और धर्मराज कश्यप (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। तीसरे आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है पुलिस का कहना है उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जल्द से जल्द तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं। तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के पहले छोड़ी थी कांग्रेस

आपको बताते चलें कि, इस साल ही बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से अपना 48 साल का नाता तोड़ लिया था और वे एनसीपी पार्टी में ज्वाइन हुए थे। इस दौरान सिद्दीकी ने कहा था कि, मैं 48 साल तक कांग्रेस से जुड़ा रहा, मुझे पार्टी छोड़ते वक्त दुख हुआ। लेकिन रोज रोने से अच्छा है कि आप दूर हो जाएं। कांग्रेस को सिर्फ वोट चाहिए बस बाली उन्हें कुछ लेना देना नहीं है।

बॉलीवुड सितारों से था गहरा नाता

बाबा सिद्दीकी लगातार तीन बार उसे क्षेत्र से विधायक बने थे, जहां बॉलीवुड सितारों का आवास रहता है। एक यह भी कारण है कि उनकी फिल्मी दुनिया के लोगों से अच्छी बनती थी। उनके इफ्तार और रमजान पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज जैसे सलमान खान शाहरुख खान शिरकत करते थे। यही नहीं कहा जाता है कि शाहरुख खान और सलमान खान के बीच चल रहे झगड़े को बाबा सिद्दीकी ने ही चुटकियों में खत्म कराया था।

बेंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

REPORT- VIVEK GUPTA गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहती में

धनबाद में नई राजनीतिक एंट्री: उद्यमी रवि बुंदेला महापौर पद की दौड़ में शामिल

नगर सेवाओं की बदहाली से परेशान होकर राजनीति में उतरे, बोले- धनबाद

उन्नाव में सुरक्षा मानकों की जांच को एसपी ने की औचक छापेमारी

REPORT- ANMOL KUMAR होटलों की व्यवस्थाओं का लिया बारीकी से जायजा उन्नाव।

अहिल्याबाई होलकर से देश प्रेरणा ले- स्वामी चक्रपाणि जी महाराज

नई दिल्ली: अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह का आयोजन मावलंकर हॉल,

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मां और बेटे का शव मिलने से हड़कंप

REPORT- SYED ALI कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाली

8-9 नवंबर खजुराहो से चलेगी मोहन सरकार, चंदेलों की राजगद्दी की परंपरा बनेगी शासन की नई पहचान

दो दिन खजुराहो से चलेगी सरकार, कैबिनेट सहित विभागीय समीक्षाएं भी होंगी

पीलीभीत में महिला की हथौड़े से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

रिपोर्टर – निज़ाम अली (मो. 9759301223) पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के

सतत निगरानी, सघन जांच और कार्रवाई से तेजी से घटा है नक्सली दायरा: CM डॉ. यादव

बालाघाट में 10 इनामी नक्सलियों ने मुख्यमंत्री को हथियार सौंप किया समर्पण

सोलर बूम : योगी आदित्यनाथ सरकार ने रचा इतिहास तीन लाख इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड

रिपोर्ट- वंदना रावत लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और स्पष्ट नीति

उन्नाव में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी सफलता: 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद

REPORT- ANMOL KUMAR लाखों के फोन मालिकों को लौटाए गए उन्नाव पुलिस

जालौन: इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत का मामला सुलझा

REPORT- AFZAL AHMAD महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा गिरफ्तार जालौन के कुठौंद थाने

टॉफी गले में फंसने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

REPORT- RAVINDRA KUMAR नहटौर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,

ताजमहल पहुंचीं टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा

REPORT- FARHAN KHAN फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह टीम इंडिया की दिग्गज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सड़क परिवहन ढांचे का किया जा रहा है आधुनिकीकरण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ दो दिन

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने किया गुप्त दान

‘स्मारिका–2025’ का किया विमोचन सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिले

दादाजी स्कूल-कॉलेज परिसर में भारी फर्जीवाड़ा उजागर, एसडीएम ने किया भौतिक निरीक्षण

रिपोर्ट: राजेंद्र योगी बागली विधानसभा के सतवास नगर सहित आसपास के लोगों

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गाजियाबाद पहुंचे, ‘SIR’ कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

REPORT- VAIBHAV SHARMA गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज गाजियाबाद

बाग के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत धार: कुक्षी तहसील के बाग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय