इंदौर में दर्दनाक हादसा: क्रेन की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौके पर मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर गुरुवार सुबह एक दुखद सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, महिला सड़क पर पैदल जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार क्रेन ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसा यादव मार्केट के सामने हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला की उम्र काफी अधिक थी और उन्होंने ऐसे वस्त्र पहन रखे थे, जो साध्वी जैसे प्रतीत हो रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत क्रेन को रोका और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन (क्रमांक MP09GJ1080) को ज़ब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार, क्रेन कृष्णा सर्विस की थी और चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद महिला नीचे गिर पड़ीं और क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि उनके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और आसपास के क्षेत्रों में उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर